बटाला: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 1 की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 09:55 PM

बटाला के काहनून्नवान रोड पर एक बर्फ फैक्ट्री में अचानक जहरील गैस लीक होने हड़कंप मच गया। ...

बटाला(बेरी, सैंडी, साहिल, कलसी): काहनूवान रोड पर स्थित तुली आइस फैक्ट्री में आज सायं अचानक सिलैंडर से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया जिससे कर्मचारी गौरा निवासी उदोके की मौत हो गई। इसके इलावा फैक्ट्री मालिकों सहित फैक्टरी में काम करने वाले कई वर्कर बेहोश हो गए।

सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स व दमकल विभाग की गाडिय़ां गैस को फैलने से रोकने हेतु मौके पर पहुंच गई। इनके भी लगभग 1 दर्जन कर्मचारी गैस के रिसाव से बेहोश हो गए। इसी दौरान एस.एम.ओ. डा. संजीव भल्ला की ओर से भी सिविल अस्पताल से डाक्टरों की एक टीम व एंबुलैंस वर्करों के स्वास्थ्य की जांच हेतु मौके पर भेजी गई।

फैक्ट्री मालिक गुरशरण सिंह व गुरचरण सिंह पुत्रान अमीर सिंह एवं कर्मचारी बलकार सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस मौके पर एस.डी.एम. बटाला रोहित गुप्ता, एस.एच.ओ. सिविल लाइंस परमजीत सिंह, डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह, चौकी 4 सिम्विल इंचार्ज अशोक कुमार, तहसीलदार लखविन्द्र सिंह, वरियाम सिंह उपथित थे। 

500 मी. तक का एरिया हाई अलर्ट पर: एस.एस.पी.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.एस.पी. बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि अमोनिया गैस का असर काफी ज्यादा होने से रैस्क्यू टीम की ओर से फैक्ट्री के भीतर नहीं जाया जा रहा और प्रशासन अपने कार्य में जुटा हुआ है। एस.एस.पी. ने बताया कि 500 मीटर तक के एरिया को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!