बार एसोसिएशन पर भुल्लर ग्रुप का कब्जा

Edited By Updated: 23 Jan, 2017 01:40 PM

bar association election

बार एसोसिएशन पटियाला के चुनावों में बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ग्रुप ने अधिकतर पदों पर अपनी जीत दर्ज की है, जिसमें बिक्रमजीत सिंह

पटियाला(बलजिन्द्र) : बार एसोसिएशन पटियाला के चुनावों में बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ग्रुप ने अधिकतर पदों पर अपनी जीत दर्ज की है, जिसमें बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने प्रधानगी के चुनाव में मौजूदा प्रधान भूपिंद्र सिंह विर्क को 181 वोटों से हरा कर अध्यक्षता का ताज हासिल किया। इसके अलावा एसोसिएशन के 6 पदों में से 5 पर भुल्लर और 1 पर विर्क ग्रुप, 10 कार्यकारी सदस्यों में से 8 पर भुल्लर और 2 पर विर्क ग्रुप के सदस्य काबिज हुए। देर रात आए नतीजों के बाद भुल्लर ग्रुप ने जिला कचहरियों में ही जश्र मनाया। बार एसोसिएशन पटियाला के चुनावों में मुख्य मुकाबला प्रधानगी के चुनाव का था, जिसमें बिक्रमजीत सिंह भुल्लर और मौजूदा प्रधान भूपिंद्र सिंह विर्क चुनाव मैदान में थे। दोनों के बीच हुई सीधी टक्कर में भुल्लर ने 615 वोटें हासिल करके भूपिंद्र सिंह विर्क को 181 वोटों से हराया, जबकि भूपिंद्र सिंह विर्क ने 434 वोटें हासिल कीं। उपाध्यक्ष के लिए विर्क ग्रुप के अवनीत बलिंग ने 586 वोटें हासिल करके भुल्लर ग्रुप के चमनदीप मित्तल को 149 वोटों के अंतर से हराया, जबकि मित्तल ने 437 वोटें हासिल कीं। इसके अलावा सचिव पद के लिए भुल्लर ग्रुप के संजय खन्ना ने 596 वोटें हासिल करके विर्क ग्रुप के निशांत रिशी को 161 वोटों के अंतर से हराया, जबकि निशांत ने 435 वोटें हासिल कीं।


संयुक्त सचिव के पद के लिए भुल्लर ग्रुप के राकेशइंद्र सिंह सिद्धू ने 705 वोटें हासिल करके विर्क ग्रुप के मनबीर सिंह विर्क को 385 वोटों के अंतर से हराया व मनबीर विर्क को 320 वोटें पड़ीं। कैशियर के लिए भुल्लर ग्रुप के प्रगट सिंह जावंडा ने 553 वोटें हासिल करके विर्क ग्रुप के राकेश बधवार को 65 वोटों के अंतर से हराया, जबकि राकेश बधवार को 488 वोटें पड़ीं व लाइब्रेरियन के पद के लिए भुल्लर ग्रुप के अरुण बांसल ने 652 वोटें हासिल करके विर्क ग्रुप के राहुल शर्मा को हराया, जबकि राहुल शर्मा को 322 वोटें पड़ीं। इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों के लिए भुल्लर ग्रुप के 8 और विर्क ग्रुप के 2 सदस्यों का चुनाव किया गया। जिनमें भुल्लर ग्रुप के अशोक कुमार, गोरकी धीमान, गुरध्यान सिंह, गुलजार सिंह नोरवाल, हरपिंद्र सिंह नाभा, हरप्रीत सिंह, मनिंद्र सिंह झंडी, नवी पालजी और विर्क ग्रुप के हितेश मित्तल व जसप्रीत सिंह चुने गए। बार एसोसिएशन के इन नतीजों का ऐलान रिटर्निंग अफसर आर.एन. कौशल द्वारा किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!