Edited By Updated: 13 May, 2017 08:45 AM
दसूहा पुलिस ने बैंक डकैती व एक ढाबा मालिक की हत्या करके उसको लूटने की योजना बना रहे 5 में से 3 लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा इनसे सफेद रंग की स्कॉॢपयो (नं. पी.बी. 09 एल 0123) भी बरामद की है।
दसूहा (झावर): दसूहा पुलिस ने बैंक डकैती व एक ढाबा मालिक की हत्या करके उसको लूटने की योजना बना रहे 5 में से 3 लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा इनसे सफेद रंग की स्कॉॢपयो (नं. पी.बी. 09 एल 0123) भी बरामद की है।
डी.एस.पी. दसूहा राजिन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. होशियारपुर हरचरन सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों अनुसार दसूहा के अलग-अलग क्षेत्र में सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई थी। एक पुलिस पार्टी ए.एस.आई. केवल कृष्ण के साथ दसूहा सिविल अस्पताल रोड पर गश्त कर रही थी कि सिविल अस्पताल निकट बेआबाद जगह पर एक स्कॉॢपयो खड़ी दिखाई दी। जब पुलिस ने यहां पर रेड की तो 5 लुटेरों में से 2 लुटेरे फरार हो गए और 3 लुटेरों को पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया जिनसे हथियार भी बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए लुटेरों में जसवीर सिंह उर्फ नीटा पुत्र बलवंत सिंह, कुलविन्द्र सिंह उर्फ टम्पी पुत्र बलजीत सिंह (दोनों निवासी गांव झिंगड़ खुर्द) तथा हरपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र कुलदीप सिंह निवासी वेरछा को गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके 2 साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोया पुत्र शीतल सिंह निवासी जलोटा, संदीप सिंह उर्फ भीरी पुत्र बहादर सिंह निवासी झिंगड़ खुर्द भागने में सफल हो गए।
जांच अधिकारी ए.एस.आई. केवल कृष्ण ने बताया कि जब पकड़े गए लुटेरों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके एक साथी संदीप सिंह उर्फ भीरी के पास एक पिस्तौल भी है जिससे वे लोगों को लूटने के समय डराते और धमकाते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके विरुद्ध धारा 399, 402 आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए तीनों लुटेरों को आज दसूहा की अदालत में पेश किया गया जहां माननीय जज ने उन्हें 26 मई तक ज्यूडीशियल हवालात में भेज दिया।