Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 10:10 AM
केनरा बैंक में सुरक्षा कर्मचारी को अचानक अपनी बंदूक से ही गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
मलोट(जुनेजा): केनरा बैंक में सुरक्षा कर्मचारी को अचानक अपनी बंदूक से ही गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना शाम करीब साढ़े 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार जब केनरा बैंक में सुरक्षा कर्मचारी कुलदीप सिंह पुत्र जुगराज सिंह ड्यूटी कर रहा था तो उसकी बंदूक से गोली चल गई, जो उसके कंधे के पास लगी व वह घायल हो गया।
घायल सुरक्षा कर्मचारी को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि वह बंदूक साफ कर था। बाद में कहा कि बंदूक अनलोड कर रहा था जब यह हादसा हुआ। मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि गनमैन को गोली लगी है। कुलदीप सिंह की हालत खतरे से बाहर है।