Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 11:08 AM
ए.डी.जी.पी. (रेलवे) रोहित चौधरी ने इंस्पैक्टर बलदेव सिंह रंधावा को एक बार फिर जी.आर.पी. थाना जालंधर की कमान सौंप दी है।
जालंधर (गुलशन): ए.डी.जी.पी. (रेलवे) रोहित चौधरी ने इंस्पैक्टर बलदेव सिंह रंधावा को एक बार फिर जी.आर.पी. थाना जालंधर की कमान सौंप दी है।
उल्लेखनीय है कि रंधावा पहले भी कई बार इसी थाने में एस.एच.ओ. रह चुके हैं। आज उन्होंने 5वीं बार बतौर एस.एच.ओ. अपना पदभार संभाला। इनके स्थान पर पहले ड्यूटी कर रहे इंस्पैक्टर इंद्रजीत को लुधियाना जी.आर.पी. थाने का एस.एच.ओ. लगाया गया है।