Edited By Updated: 08 Mar, 2017 02:55 PM
पंजाब विधानसभा मतदान के नतीजों की घड़ी नजदीक आती देख मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कल अपने जद्दी गांव बादल आ पहुंचे। वह गांव बादल से चुनाव नतीजों पर नजर रखेंगे।
लंबीः पंजाब विधानसभा मतदान के नतीजों की घड़ी नजदीक आती देख मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कल अपने जद्दी गांव बादल आ पहुंचे। वह गांव बादल से चुनाव नतीजों पर नजर रखेंगे।
खास बात यह कि श्री बादल हर चुनाव नतीजों दौरान गांव बादल में ही रहते हैं क्योंकि वह इसे ‘शुभ ’ मानते हैं। अमरीका में इलाज के बाद उन्होंने बालासर फार्म हाऊस पर छुट्टियां बिताईं।
लंबी सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं। अकाली जत्थेदारों की कारगुजारी कारण इस बार चुनाव प्रचार बड़े बादल के लिए काफी नामोशी भरा रहा। वैसे उन्होंने अपने जीवन में कभी विधानसभा चुनाव में हार का सामना नहीं किया परन्तु इस बार कांग्रेस के पंजाब प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह और ‘आप ’ के जर्नैल सिंह के साथ सामना भारी पड़ सकता है।
लंबी सीट से मुख्यमंत्री को उनके गढ़ में चुनौती देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के लड़के रणइन्दर सिंह 9 मार्च की शाम को गांव बादल पहुंच रहे हैं। सूत्रों अनुसार ‘आप ’ उम्मीदवार जरनैल सिंह भी 10 मार्च को लंबी हलके में चुनाव नतीजों के लिए पहुंच जाएंगे।