बादल की लोगों से अपील, कहा-सत्ता की चांबी सुरक्षित हाथों में सौंपे

Edited By Updated: 31 Dec, 2016 09:17 PM

badal appealed to the people said handing over the power key in safe hands

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य की जनता से अपने परायों में....

बुढलाढ़ा: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य की जनता से अपने परायों में फर्क कर सत्ता की चाबी केवल सुरक्षित हाथों मेें सौंपने की अपील की है। 


बादल ने आज बुढलाढा हलके मेें संगत दर्शन कार्यक्रम मेेें आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले तो लोगों को अपने परायों की समझ होनी चाहिए और वोट देते समय केवल ऐसी पार्टी या लोगों को जिताया जाए जिनके हाथों मेेें उनका भविष्य सुरक्षित रहे। 


कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए बादल नेे कहा कि पंजाब मेेें ऐसी पार्टियां आ गई हैं जिनकी निगाह सत्ता पर टिकी है। लोगों को सब्जबाग दिखाकर गुमराह कर रही हैं। न तो उन्हेें पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों के मामलों की समझ है न राज्य के मुद्दों की। जब उनका र्कोई एजेंंडा ही नहीं तो विकास कैसे करेंगे। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल भाजपा गठबंधन का एजेंंडा राज्य का विकास तथा शांति और भाईचारे को हर हाल मेेेे कायम रखना रहा है और आगे भी रहेगा। ये पार्टियां पंजाब तथा पंजाबियों के हितों की कैसे रक्षा कर सकेंगी। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा राज किया लेकिन पंजाब से हमेशा भेदभाव किया जिससे उसका वाजिब हक नहीं मिल सका। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि कांग्रेस तथा आप को भूलकर भी वोट मत देना नहीं तो सारी सब्सिडी बंद हो जायेंगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता मेें आते ही सरकारी भर्तियों पर रोक लगा दी थी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!