Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 03:12 PM
एक विवाह समारोह में शामिल होने के बहाने अपने ससुराल परिवार से सोने के गहने लेकर वापस न करने के मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार योग्श्वर सूद पुत्र गंधर्व...
कपूरथला (भूषण): एक विवाह समारोह में शामिल होने के बहाने अपने ससुराल परिवार से सोने के गहने लेकर वापस न करने के मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार योग्श्वर सूद पुत्र गंधर्व स्वरूप सूद निवासी अर्बन एस्टेट कपूरथला ने थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह सेवामुक्त बैंक अधिकारी है व उसने लड़के अभय सूद की शादी 16 जनवरी 2016 को शहर के एक पैलेस में पश्चिम विहार नई दिल्ली निवासी अनुषा सूद पुत्री राकेश कुमार सूद से की थी। विवाह के बाद उसकी बहू अपने ससुराल घर सिर्फ 4 दिन रही फिर उसके बाद मुम्बई में नौकरी कर रहा उसका लड़का उसे मुम्बई साथ ले गया था जहां उसकी बहू भी नौकरी करती थी।
अनबन के चलते अलग हो गए थे मुम्बई में रहते बेटा-बहू
उसका बेटा तथा बहू करीब 6 माह तक इकट्ठे रहे परंतु बाद में दोनों में अनबन हो गई जिसके बाद उसकी बहू उसके लड़के से अलग रहने लग पड़ी। उसकी बहू अनुषा सूद जब शादी के बाद 4 दिन कपूरथला में रही थी तो उसने 21 जनवरी 2016 को मुम्बई जाते समय अपनी सास से सोने की 55 ग्राम की चेन, 2 सोने की अंगूठियां, एक सोने का 20 ग्राम का हार अपनी बुआ के बेटे की 13 फरवरी 2016 में होने वाली शादी के लिए मांगे थे तथा उक्त सभी जेवर उन्होंने अपनी बहू के माता-पिता को दे दिए थे।
मुम्बई में भी हुए थे पुलिस केस
इस दौरान उसकी इस बात को लेकर मुम्बई में अपनी बहू से तू-तू मैं-मैं हो गई जहां उसने मुम्बई पुलिस को मौके पर बुला लिया लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई न करते हुए समझाकर वापस चली गई। उसने सोने के जेवर वापस लेने के लिए बहू तथा उसके मां-बाप को वकील के मार्फत कानूनी नोटिस भेजा जिस पर उसकी बहू ने उसके लड़के अभय सूद के खिलाफ धारा-498 के तहत मामला मुम्बई के थाने में दर्ज करवाया जहां पुलिस ने उसके लड़के को जांच में शामिल कर फारिग कर दिया।
इसके बावजूद उसकी बहू ने 21 फरवरी 2016 को लिए गहने वापस नहीं किए। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने योगेश्वर सूद की शिकायत पर अनुषा सूद, उसकी माता सरिता सूद तथा पिता राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।