Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 04:18 PM
जिला गुरदासपुर मे डेरा बाबा नानक क्षेत्र मे घनिय-के-बेट के पास पाकिस्तान से भारतीय सीमा मे प्रवेश करते एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मारा गया। सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी.राजेश शर्मा के अनुसार मारा गया पाकिस्तानी नागरिक लगता...
गुरदासपुर(विनोद,दीपक):जिला गुरदासपुर मे डेरा बाबा नानक क्षेत्र मे घनिय-के-बेट के पास पाकिस्तान से भारतीय सीमा मे प्रवेश करते एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मारा गया। सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी.राजेश शर्मा के अनुसार मारा गया पाकिस्तानी नागरिक लगता है कि गल्ती से या मनोस्थिति ठीक न होने के कारण भारतीय सीमा मे प्रवेश कर गया था।
जानकारी के अनुसार आज प्रात:लगभग 4 बज कर 20 मिन्ट पर घनिय के बेट इलाके मे सामने पाकिस्तान की तरफ से एक व्यक्ति भारतीय सीमा मे प्रवेश करता सीमा सुरक्षा बल की 164 बटालियन के जवानों को दिखाई दिया। जैसे ही वह भारतीय सीमा मे प्रवेश करने मे सफल हुआ तो सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायर शुरू कर दिया जिससे वह मौके पर ही मारा गया।
क्या कहते है सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी.राजेश शर्मा
गुरदासपुर सैक्टर हैड क्वाटर सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी. राजेश शर्मा ने बताया कि मारा गया घुसपैठिया नंगे पांव था। उससे कोई चीज भी बरामद नहीं हुई है। इससे लगता है कि वह गल्ती से भारतीय सीमा मे प्रवेश कर गया था।