फिल्लौर से बसपा नेता करीमपुरी सैंकड़ों कर्मचारियों सहित गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 Mar, 2017 04:17 PM

avtar singh karimpuri arrested

एफ.सी.आई. गोदाम में पक्के तौर पर काम कर रहें कर्मचारियों की मांगो को लेकर बसपा नेता अवतार सिंह करीमपुरी ने सैंकड़ों कर्मचारियों के साथ

फिल्लौर (भाखड़ी): एफ.सी.आई. गोदाम में पक्के तौर पर काम कर रहें कर्मचारियों की मांगो को लेकर बसपा नेता अवतार सिंह करीमपुरी ने सैंकड़ों कर्मचारियों के साथ अपनी गिरफ्तारी दी और जमानत लेने से इंकार कर दिया। सूचना के अनुसार गिरफ्तारी देने वाले कर्मचारियों ने कहा कि वे काफी समय से एफ.सी.आर्इ. गोदाम में काम कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार उनसे काम करवाने की बजाए बाहर के प्राइवेट लोगों से काम करवा रहा है। इसके विरोध में गत दिवस गोदाम के अंदर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिस पर बुलार्इ गर्इ और कुछ कर्मचारियों को गिरफ़्तार करवा दिया गया।


इस घटना के बाद गुस्से में आए कर्मचारियों  ने शनिवार सुबह रोड पर धरना लगा दिया। इस धरने में अवतार सिंह करीमपुरी भी शामिल हो गए। जब जालंधर पुलिस की तरफ से कर्मचारियों  को धरना हटाने के लिए कहा गया तो करीमपुरी ने सैंकड़ों कर्मचारियों  सहित अपनी गिरफ़्तारी दी। करीमपुरी के वकील उनकी जमानत कराने पुलिस थाने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों को अपना हक नहीं मिल जाता, तब तक वह जमानत नहीं करवाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!