Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 09:55 PM
जालंधर की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तान मूल के आस्ट्रियाई नागरिक को गिरप्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक विशेष ....
जालंधर: जालंधर की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तान मूल के आस्ट्रियाई नागरिक को गिरप्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक विशेष अभियान के दौरान थाना सदर की पुलिस ने जालंधर के गांव अलीपुर से आस्ट्रियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिरजा निवासी अहसान उल हक के रूप में हुई है। अहसान पिछले पांच वर्षों से जालंधर में रह रहा था।
बयान में बताया है कि अहसान ने खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए गांव सलेमपुर मसंदा का पता लिखवा कर आधार कार्ड और पेनकार्ड बनवा लिया था, जिनके आधार पर उसने गांव अलीपुर में चार मरला जमीन खरीद कर एक घर भी बनवा लिया। उसने साल 2012 में जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव मुकंदपुर निवासी महिला बलविंदर कौर से शादी कर ली तथा उसे कई बार पाकिस्तान भी ले जा चुका है। पुलिस ने अहसान के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर मामले जांच कर रही है। पुलिस पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं वह पाकिस्तान का जासूस तो नहीं है या फिर यहां गलत तरीके से रह रहा था।