Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 04:11 PM
गांव गट्टी जट्टां निवासी बिमल सिंह को तेजधार हथियार से जख्मी किया गया था, जबकि उसके साथी मनदीप सिंह तथा सुखचैन सिंह हमलावरों की ओर से चलाई गई गोलियों के छर्रे लगने से जख्मी हो गए थे।
मोगा (आजाद): गांव गट्टी जट्टां निवासी बिमल सिंह को तेजधार हथियार से जख्मी किया गया था, जबकि उसके साथी मनदीप सिंह तथा सुखचैन सिंह हमलावरों की ओर से चलाई गई गोलियों के छर्रे लगने से जख्मी हो गए थे। उक्त तीनों को कोटईसे खां के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया था।
इस संबंध में पुलिस चौकी किशनपुरा कलां के इंचार्ज कुलदीप कुमार की ओर से जांच के बाद बिमल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव गट्टी जट्टां के बयानों पर 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बिमल सिंह ने कहा कि वह गांव सोसायटी की तरफ जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात नौजवानों ने उस पर जान से मारने की नीयत से तेजधार कृपाण से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
जबकि घटना की जानकारी मिलने पर मनदीप सिंह तथा सुखचैन सिंह अपने अन्य साथियों सहित उनकी तलाश के लिए जा रहे थे, तो अज्ञात नौजवानों ने उन पर गोली चला दी तथा उक्त दोनों छर्रे लगने से घायल हो गए। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपियों की पहचान करने का प्रयत्न किया जा रहा है तथा शक के आधार पर छापामारी करके उनको काबू करने की कोशिश की जा रही है।