Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 09:48 AM
काहनूवान रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के निकट कुछ युवाओं ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया।
बटाला (बेरी, सैंडी): काहनूवान रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के निकट कुछ युवाओं ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया।
जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमरदीप सिंह पुत्र स्व. आजाद सिंह निवासी गली नं. 5 सिम्बल मोहल्ला ने बताया कि विगत दिवस विवाह पर्व वाले दिन वह नगर कीर्तन में माथा टेकने हेतु गया था कि कुछ नौजवानों ने उसे काहनूवान रोड पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के निकट घेर लिया और रंजिशन उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तदोपरान्त स्थानीय लोगों ने उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया।