Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 11:21 AM
गांव थेहड़ी में पति-पत्नी के मध्य हुए झगड़े में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति मौके से फरार हो गया। थाना गिद्दड़बाहा के जसकरन सिंह ने बताया कि गांव थेहड़ी की सुखपाल कौर का अपने पति गुरतेज सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया व झगड़े दौरान...
गिद्दड़बाहा (कुलभूषण): गांव थेहड़ी में पति-पत्नी के मध्य हुए झगड़े में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति मौके से फरार हो गया। थाना गिद्दड़बाहा के जसकरन सिंह ने बताया कि गांव थेहड़ी की सुखपाल कौर का अपने पति गुरतेज सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया व झगड़े दौरान गुरतेज सिंह ने घर में पड़ी कस्सी से सुखपाल कौर पर 3 बार हमला किया, जिस कारण वह जमीन पर गिर पड़ी व व उसने शोर मचाया।
सुखपाल कौर का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने फोन द्वारा सुखपाल के भाई काका सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी हुस्नर को इस संबंधी सूचित किया। काका सिंह ने सुखपाल कौर को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि एम.एल.आर. के अनुसार सुखपाल कौर के दाएं कूल्हे, बाईं कुहनी व बाएं हाथ की उंगली पर जख्म हैं। पुलिस ने एम.एल.आर. रिपोर्ट व सुखपाल कौर के बयानों के आधार पर कथित आरोपी गुरतेज सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।