Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 10:27 AM
बरनाला अदालत में तारीख भुगतने गए कस्बा शैहणा के चरणजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह को विरोधी पक्ष (उसके ससुराल परिवार) ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बरनाला (ब्यूरो): बरनाला अदालत में तारीख भुगतने गए कस्बा शैहणा के चरणजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह को विरोधी पक्ष (उसके ससुराल परिवार) ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हरभजन सिंह ने शैहणा में पत्रकारों को बताया कि उसका पुत्र चरणजीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ केस चल रहा है व वह खर्चा भरने गया था उसके पास 10 हजार रुपए भी थे। ससुराल परिवार के गुरमेल सिंह (ससुर), मनप्रीत कौर (पत्नी), जगदेव सिंह व हरदीप कौर (सास) के अलावा 2 अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। वे लोग चरणजीत सिंह से 10 हजार की नकदी, अंगूठी व चेन छीनकर ले गए। इस हादसे में चरणजीत सिंह के हाथ, आंख, गले व गुप्त अंगों पर चोटें लगी हैं, वहीं चरणजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।