Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 10:55 AM
मीनी विवाद में मार डालने की नीयत से गोलियां चला घायल करने के आरोप में थाना चाटीविंड की पुलिस ने सरवन सिंह, सतनाम सिंह, सोनू, गुरमीत सिंह व प्रभजीत सिंह निवासी चब्बा के विरुद्ध हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): जमीनी विवाद में मार डालने की नीयत से गोलियां चला घायल करने के आरोप में थाना चाटीविंड की पुलिस ने सरवन सिंह, सतनाम सिंह, सोनू, गुरमीत सिंह व प्रभजीत सिंह निवासी चब्बा के विरुद्ध हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।
कश्मीर सिंह ने बताया कि व अपने भाई सतनाम सिंह व रिश्तेदार गुरजंट सिंह के साथ घर के बाहर खड़ा था, जहां हथियारों से लैस हो कर आए उक्त आरोपियों ने उसे मार डालने की नीयत से उस पर फायर किया। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। आरोपियों ने उसके भाई व गुरजंट सिंह पर भी हमला कर दिया। आरोपी उन्हें घायल कर मौके से फरार हो गए। उसके रिश्तेदार ने उन्हें उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।