Edited By Updated: 24 May, 2017 09:20 AM
शहर के गांव कानपुर में करीब 20 अज्ञात हमलावरों ने गुज्जर समुदाय के डेरे पर हमला कर दिया।
पठानकोट: शहर के गांव कानपुर में करीब 20 अज्ञात हमलावरों ने गुज्जर समुदाय के डेरे पर हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने उनके घरो को भी आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही वह घर से 3 लाख रुपए के गहने तथा 15 हजार रुपए भी उड़ा ले गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार वालों का आरोप है कि यह सब उनके बेटे के ससुराल वालों ने करवाया है। पुलिस मौके पर पंहुचकर घटना की जांच में जुटी हुई है।