Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 03:01 PM
लधेवाली यूनिवर्सिटी रोड पर पड़ते क्षेत्र करोल बाग में वीरवार को दिन-दिहाड़े एक महिला का गला काट दिया गया।
जालंधर(महेश): लधेवाली यूनिवर्सिटी रोड पर पड़ते क्षेत्र करोल बाग में वीरवार को दिन-दिहाड़े एक महिला का गला काट दिया गया।
महिला की पहचान 35 वर्षीय ममता पत्नी प्रदीप कुमार के तौर पर हुई है। मौके से फरार हुए हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे। रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती ममता की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर पी.के. सिन्हा तथा अन्य पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे थे। महिला के पति व सास से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों को पुलिस ने रांऊडअप कर लिया है।