Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 01:18 PM
पंजाब प्रदेश कांग्रेस केमटी के जनरल सचिव और वक्ता सुखजिन्दर राज सिंह लाली मजीठिया पर बुद्धवार उस समय हमला हो गया
अमृतसर (प्रवीण पुरी, बलजीत): पंजाब प्रदेश कांग्रेस केमटी के जनरल सचिव और वक्ता सुखजिन्दर राज सिंह लाली मजीठिया पर बुद्धवार उस समय हमला हो गया जब वह गोली लगने कारण घायल हुए 8 वर्षीय बच्चे कार्तिक का पता लेने के लिए जैतीपुर स्थित उसके घर गए हुए थे।
दरअसल बुद्धवार प्रातःकाल जैतीपुर में जमीनी झगड़े को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में एक 7 वर्षीय बच्चा घायल हो गया जिसका पता लेने के लिए लाली मजीठिया उसके घर पहुंचे। जैसे ही मजीठिया उनके घर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने फिर ईंट से हमला कर दिया।
इस विवाद दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से घर के बाहर खड़ी लाली मजीठिया की गाड़ी भी बुरी तरह तोड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।