Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 09:38 AM
थाना वल्टोहा पुलिस ने जमीनी विवाद के चलते किसान के परिवार पर हमला करने पर मामला दर्ज किया है। हमले में 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए।
तरनतारन(रमन): थाना वल्टोहा पुलिस ने जमीनी विवाद के चलते किसान के परिवार पर हमला करने पर मामला दर्ज किया है। हमले में 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर ने बताया कि उसके किसान पति बलकार सिंह ने राज कौर पत्नी सुक्खा सिंह से साढ़े 3 मरले जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर कुछ विवाद चला आ रहा था। रात को राज कौर ने अपने पति सुक्खा सिंह, देवर साहिब सिंह, पिशौरा सिंह व सर्बजीत कौर नामक महिला के साथ मिल कर किसान बलकार सिंह, उसकी लड़की परमजीत कौर और भाभी वीरपाल कौर पत्नी गुरसाहिब सिंह पर हमला कर उन्हें घायल हो गए। इस संबंधी ए.एस.आई. गुरमेज सिंह ने बताया कि मामले में नामजद किए आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी जारी है।