Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 10:25 AM
शहर की सब्जी मंडी में आढ़तियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने व मार देने की नीयत से फायर करने तथा 4 लोगों को घायल करने के
फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): शहर की सब्जी मंडी में आढ़तियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने व मार देने की नीयत से फायर करने तथा 4 लोगों को घायल करने के आरोप में सिटी पुलिस ने नछत्तर सिंह पुत्र जरमल सिंह, बलजिंद्र सिंह, लखवीर सिंह, शैरी वासी साबू आना, अमरजीत सिंह वासी पल्ला मेघा और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि घायल निहाल सिंह पुत्र बूड सिंह वासी सोढेवाला, तेजिन्द्र सिंह और भूपिन्द्र सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि आढ़त पर काम करते रामू पुत्र संत राम को सिविल अस्पताल फिरोजपुर के डाक्टरों द्वारा फरीदकोट मैडीकल कालेज में रैफर कर दिया गया है। ए.एस.ई. सतपाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकत्र्ता निहाल सिंह ने बताया है कि नछत्तर सिंह उनकी आढ़त से करीब 10 दिन पहले एक प्याज का गट्टा खरीद कर ले गया था और गत सायं वह आढ़त पर आया और कहने लगा कि तुम लोगों ने प्याज महंगा दिया है और हमारे द्वारा यह कहने पर कि हमने जायज मूल्य पर प्याज बेचा है।
वह गालियां निकालते हुए वापस चला गया और शाम करीब 7 बजे नामजद सभी अज्ञातों सहित सभी व्यक्ति बेसबाल, तलवारों, कापे व बंदूक से लैस होकर आ गए, जिन्होंने उनकी आढ़त पर जानलेवा हमला कर दिया व बंदूक से फायर किया और शोर मचाने पर सभी लोग भाग गए। ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।