अवैध संबंधों का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, भुगतनी पड़ी यह सजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 01:12 PM

assault on opposing illegal relations

प्रीत नगर मोगा निवासी रविन्द्र सिंह को अवैध संबंधों का विरोध करने पर घर में घुस कर बुरी तरह मारपीट कर घायल करने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।

मोगा (आजाद): प्रीत नगर मोगा निवासी रविन्द्र सिंह को अवैध संबंधों का विरोध करने पर घर में घुस कर बुरी तरह मारपीट कर घायल करने का पता चला है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रीत नगर मोगा निवासी एक महिला के लुधियाना के कुछ लड़कों के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध हैं, जिसका वह विरोध करता था। इसी बात को लेकर रवि, बिल्ला, सोनू निवासी शिमलापुरी (लुधियाना) तथा प्रीत नगर निवासी उक्त महिला ने हमारे घर में आकर उससे बुरी तरह मारपीट की।

जब उसने शोर मचाया तो कथित आरोपी वहां से भाग गए। इस संबंधी उसने पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिटी साऊथ मोगा के सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!