Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 02:04 PM
थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट के मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
निहाल सिंह वाला/(बावा/जगसीर): थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट के मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुखविन्द्र सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी गांव कैले (लुधियाना) ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह अपने भांजे अमनदीप सिंह के घर गांव खाई में आया हुआ था।
रात के समय गुरमेल सिंह पुत्र अनोख सिंह, सुखदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र अनोख सिंह, तेजिन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, जिनके पास लाठियां तथा तेजधार हथियार थे, उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसके भांजे अमनदीप सिंह ने उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके भांजे अमनदीप सिंह व उस पर हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह के बयानों पर अ.ध. 325, 323, 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।