Edited By Updated: 24 Apr, 2017 12:27 AM
हाजीपुर से मुकेरियां सड़क पर पड़ते गांव मलकोवा...
हाजीपुर/मुकेरियां(जोशी, बलबीर): हाजीपुर से मुकेरियां सड़क पर पड़ते गांव मलकोवाल के पास पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. की किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस का ए.एस.आई. गुरमीत सिंह, जो पुलिस स्टेशन तलवाड़ा के गांव आसफपुर का रहने वाला था और आज कल दसूहा में वूमैन सैल में अपनी ड्यूटी कर रहा था। मुकेरियां में आर.एस.एस. के चल रहे कैंप में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी करके वह रात को अपने बाइक (नं. पी.बी. 54 ई. 4702) पर अपने घर गांव आसफपुर आ रहा था तो गांव मलकोवाल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया।
उसे तुरन्त मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे जालन्धर के लिए रैफर कर दिया गया। जालन्धर जाते समय रास्ते में गुरमीत सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया है।