Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Nov, 2017 12:19 PM
हक मांग रहे मजदूरों पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या करने के आरोप में बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद 70 वर्षीय कैदी नरिंद्रपाल सिंह की हृदयाघात से मौत हो गई। इस संबंधी जेल अधिकारियों ने थाना नथाना पुलिस को सूचित किया व पुलिस प्रक्रिया के बाद मृतक...
बठिंडा(विजय): हक मांग रहे मजदूरों पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या करने के आरोप में बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद 70 वर्षीय कैदी नरिंद्रपाल सिंह की हृदयाघात से मौत हो गई। इस संबंधी जेल अधिकारियों ने थाना नथाना पुलिस को सूचित किया व पुलिस प्रक्रिया के बाद मृतक नरिंद्रपाल सिंह के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार नरिंद्रपाल सिंह निवासी बङ्क्षठडा पंजाब पुलिस में बतौर ए.एस.आई. था और वर्ष 1997 में अबोहर की एक फैक्टरी में जब मजदूर अपने हकों के लिए फैक्टरी प्रबंधकों के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे थे तो ए.एस.आई. नरिंदरपाल सिंह और ए.एस.आई. जगजीत सिंह ने एक अन्य ए.एस.आई. के साथ मिलकर उस समय के तहसीलदार राम सिंह के आदेशों पर मजदूरों पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें काफी मजदूरों की मौत हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अबोहर के थाना सिटी में नरिंद्रपाल समेत 2 अन्य ए.एस.आई. व उस समय के तहसीलदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। कुछ वर्ष केस चलने के बाद फाजिल्का की अदालत ने उक्त मामले में नामजद ए.एस.आई. नरिंद्रपाल सिंह और जगजीत सिंह व एक अन्य ए.एस.आई. को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके कुछ समय बाद नरिंद्रपाल सिंह को बठिंडा की केंद्रीय जेल रखा गया था।