प्रमोशन के तीन दिन बाद रिश्वत मामले में फंसा ASI

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 02:48 PM

asi arrested for taking  bribe

विजिलेंस टीम ने कपूरथला सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. सतनाम सिंह को 10 हजार रूपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

जालंधरः विजिलेंस टीम ने कपूरथला सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. सतनाम सिंह को 10 हजार रूपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। सतनाम ने कपूरथला की रहने वाली जोगिंदर कौर के घर पहले रेड की। इसके बाद नशा तस्करी के केस में फंसाने की धमकी देते हुए 25 हजार रूपए की मांग की। डील 10 हजार में हुई। ट्रैप लगाकर उसे शनिदेव मंदिर के पास से रंगेहाथ 10 हजार समेत गिरफ्तार किया गया।


बता दें 16 साल बाद हेड कांस्टेबल से ए.एस.आई. बने सतनाम सिंह पत्तड़ 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए हैं। 24 दिसंबर को उन्हें पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. के निर्देश पर एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने अच्छी सेवाएं देने के लिए उन्हें पदोन्नत किया था। रिश्वत मामले में फंसे ए.एस.आई. ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस लाइन में 24 दिसंबर को आयोजित प्रोग्राम पेंशनर डे मौके पर एस.एस.पी. संदीप शर्मा ने विभाग में अच्छी सेवाओं को देने के बदले सतनाम सिंह पत्तड़ को ए.एस.आई. का स्टार लगाया था  लेकिन, प्रमोशन के तीन दिन बाद ही सतनाम सिंह रिश्वत लेने के मामले में फंस गए। 

 

बीते दिनों शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से परेशान होकर थाना सिटी की पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाने के लिए सी.आई.ए. स्टाफ की टीम का सहारा लिया था। इसी टीम में सतनाम सिंह पत्तड़ भी शामिल था। चोरी की वारदातों को सुलझानें में सतनाम सिंह पत्तड़ का खास योगदान माना जा रहा था। इसी योगदान के लिए उन्हें सम्मानित पदोन्नत किया गया था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!