ASI 35 हजार रुपए रिश्वत लेता गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 08:32 AM

asi arrest

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. विजीलैंस हरगोङ्क्षबद सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव अहमद ढंडी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई जगदीश सिंह एवं...

फिरोजपुर(मल्होत्रा): विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. विजीलैंस हरगोङ्क्षबद सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव अहमद ढंडी ने शिकायत दी थी कि उसके भाई जगदीश सिंह एवं उसकी पत्नी सुरजीत रानी के मध्य चल रहे विवाद में वूमैन सैल के ए.एस.आई. ने एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की है, जबकि 35 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत के आधार पर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में डी.एस.पी. रछपाल सिंह व इंस्पैक्टर सतप्रेम सिंह की अगुवाई में टीम ने रिश्वत के 35 हजार रुपए सहित ए.एस.आई. को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत पर्चा दर्ज किया है।

क्या है मामला
इंस्पैक्टर सतप्रेम सिंह के अनुसार मलकीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि उसके कांस्टेबल भाई जगदीश सिंह, जो कि रिटायर्ड डी.जी.पी. पी.एस. गिल के साथ गनमैन लगा हुआ है, ने सुरजीत रानी निवासी बाजेके के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उसे बाद में पता चला कि सुरजीत रानी पहले से ही शादीशुदा है जिसके बाद उनमें अनबन रहने लगी।  सुरजीत रानी ने उसके विरुद्ध वूमैन सैल में शिकायत दी थी। इस शिकायत की जांच की जिम्मेदारी ए.एस.आई. गुरमेल सिंह को दी गई थी।

शिकायतकत्र्ता के अनुसार ए.एस.आई. गुरमेल सिंह ने उसके भाई के साथ संपर्क कर उसके विरुद्ध पर्चा दर्ज न करने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की।  जगदीश सिंह की ड्यूटी चंडीगढ़ में होने के कारण उसने अपने भाई मलकीत सिंह को ए.एस.आई. के पास बातचीत के लिए भेजा। इंस्पैक्टर सतप्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई, जबकि दोनों में सौदा 35 हजार रुपए में तय हो गया। शिकायत के आधार पर शैडो गवाह बोहड़ सिंह गांव अहमद ढंडी और सरकारी गवाहों डा. करनबीर सिंह व ए.एफ.एस.ओ. अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में आरोपी को थाना वूमैन सैल के बाहर रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!