पत्नी ने आशिक संग मिलकर की पति की हत्या, शव को फेंका टॉयलेट में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 12:50 AM

ashik sangha wife husband killed body thrown in toilet

नजदीकी गांव गंढुआ में अवैध संबंधों के चलते एक महिला द्वारा....

धर्मगढ़(बेदी): नजदीकी गांव गंढुआ में अवैध संबंधों के चलते एक महिला द्वारा अपने पति का कत्ल कर दिया गया। थाना धर्मगढ़ के इंचार्ज जसवीर सिंह तूर और मामले के जांच अधिकारी सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह भोला के गांव के ही बलवीर सिंह पुत्र जंग सिंह के साथ पिछले लंबे समय से अवैध संबंध थे। 

 

जिस कारण गुरमीत कौर और उसका प्रेमी बलवीर सिंह सुरजीत सिंह को अपने प्रेम संबंधों में रोड़ा समझते थे। जिसके चलते 5-6 सितम्बर की मध्य रात्रि दोनों ने मिलकर सुरजीत सिंह का कुल्हाड़ी से कत्ल कर दिया था और उसकी लाश को घर में बनी टॉयलेट में फैंक दिया था। अपने आप को बचाने के लिए गुरमीत कौर ने एक योजना बनाई और थाना धर्मगढ़ में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।


थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक सुरजीत सिंह की मां भगवान कौर को पहले से ही शक था और उसके  पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों के आधार पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तो गुरमीत कौर मान गई कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल किया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!