Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 05:37 PM
थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में 1 को गिरफ्तार किया है।
फतेहगढ़ साहिब(स.ह.): थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में 1 को गिरफ्तार किया है।
डी.एस.पी. वरिन्द्र पाल सिंह ङ्क्षथद ने बताया कि गांव पतारसी कलां की नरिन्द्र कौर (काल्पनिक नाम) ने शिकायत की थी कि उनके गांव के ज्वाला सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की है।
थाना बडाली आला सिंह के प्रमुख सर्बजीत सिंह ने ज्वाला सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 354 के तहत मामला दर्ज करके जांच सहायक थानेदार मनदीप सिंह के हवाले कर दी। ज्वाला सिंह को फतेहगढ़ साहिब की अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में नाभा जेल भेज दिया गया। उधर ज्वाला सिंह ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसने किसी महिला से छेड़छाड़ नहीं की।