Edited By Updated: 23 May, 2017 03:28 PM
अपनी अदाअों से लड़कों को जाल में फंसा महंगे शौक को पूरा करने वाली लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अमृतसरः अपनी अदाअों से लड़कों को जाल में फंसा महंगे शौक को पूरा करने वाली लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ए.डी.सी.पी. गौतम सिंघल ने बताया कि सोमवार को उनके पास एक रेप का मामला पहुंचा था। जब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो वह अपनी बात पर टिक नहीं पा रही थी। पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह अमृतसर के एक अन्य होटल में भी रूकी व दूसरे होटल में उसे नो-रूम होने की वजह से कमरा नहीं मिला पाया था।
पुलिस ने जब बाकी के दो होटलों मालिकों से संपर्क किया तो पता चला कि यह लड़की होटलकर्मियों या वहां रूके लोगों को प्रेमजाल में फंसा कर उनसे रुपए ऐंठती है। ऐसा ही एक मामला लड़की ने चंडीगढ़ के थाने में दर्ज कराया गया है। इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस व चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में संपर्क किया, तो पता चला कि यह लड़की हुस्न के जाल में पुरुषों फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करती है।
अमृतसर की पुलिस ने लड़की की ओर से दी गई रेप की अर्जी को ब्लैकमेलिंग के केस में बदल दिया है। लड़की से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और कुछ सामान बरामद किया गया है। ए.डी.सी.पी. गौतम सिंघल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला काफी शातिर है और उसने चंडीगढ़ ताज होटल के एक स्टाफ मेंबर को भी अपने जाल में फंसाया था।