Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 10:49 AM
पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने वाले भगौड़े को महिला थाना की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला थाना की इंस्पैक्टर अवतार कौर ने बताया कि वर्ष 200& में सैदां गेट जालंधर की रहने वाली लड़की की शादी लुधियाना निवासी सर्बजीत सिंह के...
जालंधर(राजेश): पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने वाले भगौड़े को महिला थाना की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला थाना की इंस्पैक्टर अवतार कौर ने बताया कि वर्ष 200& में सैदां गेट जालंधर की रहने वाली लड़की की शादी लुधियाना निवासी सर्बजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद पति पहले दहेज के लिए परेशान करने लगा तो पुलिस ने सर्बजीत सिंह के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पता चला कि उसने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी करवा ली है जिसके बाद पुलिस ने सर्बजीत के खिलाफ भादंसं की धारा-494 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया, पर बाद में सर्बजीत लुधियाना से दिल्ली रहने लगा। केस अदालत में चलने के बावजूद वह केस की तारीख पर भी नहीं आता था। इसके चलते अदालत ने उसे भगौड़ा करार दे दिया था। अब महिला थाना की इंस्पैक्टर अवतार कौर को पता चला कि सर्बजीत दिल्ली में कहीं छिपकर रह रहा है। इस पर उन्होंने ए.एस.आई. परमिन्द्र सिंह के साथ दिल्ली में पुलिस पार्टी भेज कर छापामारी करवाई तो उसे वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पैक्टर अवतार कौर ने बताया कि सर्बजीत को अदालत में पेश किया जाएगा।