मंगलीक दोष खत्म करने का झांसा देकर पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 05:34 AM

arrested by neighboring neighboring neighboring country

नजदीकी गांव बुंडाला की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर उसके साथ डरा-धमका कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं जिस पर गोराया थाने की पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवा कर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चौकी इंचार्ज रुड़का...

गोराया(मुनीश): नजदीकी गांव बुंडाला की एक युवती ने पड़ोसी युवक पर उसके साथ डरा-धमका कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं जिस पर गोराया थाने की पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवा कर लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

चौकी इंचार्ज रुड़का कलां दिलबाग सिंह ने बताया कि लड़की ने दी शिकायत में कहा कि वह मंगलीक है जिसका पता उसके पड़ोसी को था। पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, उसकी बहन विवाहित है, भाई व पिता काम पर चले जाते हैं। वह घर में अकेली होती थी तो पड़ोसी युवक भूपिंद्र पाल पुत्र तरसेम लाल उसके घर आ जाता था। 

एक दिन उसने कहा कि वह पंडित के पास उसे ले जाकर उसके टेवे में जो मंगलीक दोष है उसे खत्म करवाने के लिए उपाय पूछेगा। वह उसके झांसे में आ गई। फिर एक दिन उसने कहा कि उसका मंगलीक दोष खत्म करने के लिए उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने पड़ेंगे। पीड़ित युवती ने कहा कि जब उसके घर में कोई नहीं होता था तो भूपिंद्र पाल उसके घर आ जाता था व उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह 2 वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा व साथ ही धमकियां भी देता रहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगा तो उसने सारी बात अपनी बुआ को बताई। बुआ ने पारिवारिक सदस्यों व गांव के गण्यमान्य व्यक्तियों को घटना संबंधी बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। 

पुलिस ने थाना गोराया में एफ.आई.आर. नंबर 12 धारा 376 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है व पीड़ित लड़की का बुंडाला के सी.एच.सी. अस्पताल में मैडीकल करवाने के पश्चात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!