Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 10:00 AM
परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने रेशमा नामक महिला का पर्स छीनने वाले स्टीफन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
जालंधर (महेश): परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने रेशमा नामक महिला का पर्स छीनने वाले स्टीफन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह औलख ने बताया कि आरोपी स्टीफन पुत्र शाम लाल निवासी कच्चा मोहल्ला दीप नगर जालंधर कैंट 24 जुलाई को रेशमा पत्नी विनोद कुमार निवासी शिव एन्क्लेव दीप नगर का पर्स झपट कर फरार हो गया था।
रेशमा की शिकायत पर पुलिस ने स्टीफन के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी द्वारा छीने गए पर्स में करीब 15 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल तथा कुछ कागजात थे। आज विशेष नाकाबंदी के दौरान परागपुर पुलिस चौकी प्रभारी कमलजीत सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर रेशमा के छीने हुए पर्स में मौजूद नकदी में से कुछ नकदी उससे बरामद कर ली है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।