Edited By Updated: 17 Dec, 2016 09:07 AM
भगौड़े तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कोट ईसे खां पुलिस द्वारा भगौड़े चूरा-पोस्त तस्कर गुरजीत सिंह निवासी कोट ईसे खां को काबू किया गया है।
मोगा (आजाद) : भगौड़े तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कोट ईसे खां पुलिस द्वारा भगौड़े चूरा-पोस्त तस्कर गुरजीत सिंह निवासी कोट ईसे खां को काबू किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह को 4 किं्वटल चूरा-पोस्त व ट्रक सहित काबू किया था। इस संबंध में 5 अक्तूबर 2002 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना कोट ईसे खां में मामला दर्ज किया गया था।
कथित तस्कर को उक्त मामले में अदालत द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। जब वह जेल से पैरोल पर आया तो वापस जेल नहीं गया तथा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आज छापामारी कर उसे काबू किया गया, जिसको आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको ज्यूडीशियल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।