Edited By Updated: 12 Apr, 2017 12:24 PM
सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने स्विफ्ट कार छीनने के आरोप में गिरफ्तार 2 सगे भाइयों, जो बी.डी.एस. तथा लॉ स्टूडैंट थे तथा कालेज से निष्कासित
नवांशहर(त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने स्विफ्ट कार छीनने के आरोप में गिरफ्तार 2 सगे भाइयों, जो बी.डी.एस. तथा लॉ स्टूडैंट थे तथा कालेज से निष्कासित किए गए हैं, से पुलिस रिमांड के दौरान की गई जांच के आधार पर 315 बोर का 1 पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस तथा छीना गया आई फोन बरामद किया है।
पहले से दर्ज है कर्इ मामले
वर्णनीय है कि गिरफ्तार भाइयों के खिलाफ जालंधर, रोपड़ तथा नवांशहर में हत्या के प्रयास सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा कई मामलों में वे भगौड़े हैं। पुलिस जानकारी में सामने आया था कि उक्त दोनों आरोपियों के गैंग, जिसमें 8 लोग शामिल थे, ने रोपड़ के नजदीक उक्त स्विफ्ट कार को छीना था, जिसके उपरान्त वे कार को जाली आर.सी. तथा नंबर लगाकर आपराधिक वारदातों में उपयोग कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपियों का गैंग डाक्टर गैंग के नाम से जाना जाता है, जिसमें करीब 10-12 युवक, जिनकी आयु 20-22 वर्ष के बीच है, सम्मिलित हैं।
अदालत में पेश होंगे आरोपी
गैंगवार के दौरान ही उक्त दोनों पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ था, जिसमें से अन्य आरोपी पकड़े गए थे, जबकि उक्त दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
एस.पी. (डी) हरिन्द्रपाल सिंह परमार ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों से पुलिस ने जांच के बाद उक्त सामान बरामद किया है। उन्होंने कहा कि अभी जिले की चौकी आसरो में लूटे गए लैपटॉप की रिकवरी करनी शेष है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।