Edited By Updated: 28 Oct, 2016 01:40 PM
थाना सरहिंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले 4 वर्षों से भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
फतेहगढ़ साहिब (जज्जी): थाना सरहिंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिछले 4 वर्षों से भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
डी.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि शम्भू सिंह पुत्र शादी राम निवासी गांव महरिया जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ थाना सरहिंद पुलिस ने मामला दर्ज किया था तथा उसे 7 दिसम्बर 2012 को अदालत फतेहगढ़ साहिब ने भगौड़ा करार दिया था जिस पर थाना सरहिंद पुलिस के सहायक थानेदार नरेश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित कार्रवाई करते हुए शम्भू सिंह पुत्र शादी राम निवासी गांव महिरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार कर अदालत फतेहगढ़ साहिब में पेश किया जहां उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।