Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 04:35 PM
ब्लैक में गैस सिलैंडर बेचने वाले एक आरोपी को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
लुधियाना (ऋषि): ब्लैक में गैस सिलैंडर बेचने वाले एक आरोपी को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान लवली कुमार निवासी न्यू शक्ति नगर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपने घर में अवैध रूप से सिलैंडर बेच रहा है। इस पर रेड कर 10 सिलैंडर व 1 मोटर बरामद की गई।