Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 10:56 AM
गुरदासपुर लोकसभा सीट उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ का अरोड़ा बिरादरी द्वारा बहिष्कार किया जाएगा,
जालंधर (कमलेश): गुरदासपुर लोकसभा सीट उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ का अरोड़ा बिरादरी द्वारा बहिष्कार किया जाएगा, क्योंकि जाखड़ ने अरोड़ा बिरादरी से संबंधित मुख्य कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाए थे। अबोहर में उनकी हार का कारण भी यही बना था। सुनील जाखड़ विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अरुण नारंग से पराजित हो गए थे। अबोहर में अरोड़ा समाज का वोट 50 प्रतिशत से अधिक है और अरुण नारंग अरोड़ा बिरादरी से संबंध रखते हैं। यही कारण था कि उनकी जीत सुनिश्चित हुई।
गुरदासपुर लोकसभा सीट पर अरोड़ा बिरादरी से संबंधित सवा दो लाख के लगभग वोटर हैं और अब अरोड़ा समाज ने एकजुट होकर जाखड़ का विरोध करने की ठानी है, क्योंकि समाज का मानना है कि जाखड़ शुरूआत से अरोड़ा समाज विरोधी राजनीति करते आए हैं और इस कारण जाखड़ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।