अपना पंजाब पार्टी ने राज्य कमेटी व लोकसभा हलकों के इंचार्जों की नियुक्तियों की घोषणा की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 10:21 AM

apna punjab party announces the appointments of the charges

अपना पंजाब पार्टी के अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा पार्टी को मजबूत करने व पार्टी के कार्यों को सही ढंग से निचले स्तर पर शुरू करवाने के लिए पार्टी के ढांचे का विस्तार करते हुए अपना पंजाब की राज्य कमेटी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त 13 लोकसभा हलकों...

गुरदासपुर (विनोद, दीपक, हरमन): अपना पंजाब पार्टी के अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा पार्टी को मजबूत करने व पार्टी के कार्यों को सही ढंग से निचले स्तर पर शुरू करवाने के लिए पार्टी के ढांचे का विस्तार करते हुए अपना पंजाब की राज्य कमेटी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त 13 लोकसभा हलकों के इंचार्जों की नियुक्तियां करने की घोषणा की। 


इस अवसर पर राज्य कमेटी के महासचिव हरदीप सिंह किंगरा, डा. हरिन्द्र सिंह चीमा कोषाध्यक्ष, आर.आर. भारद्वाज, जसबीर सिंह धालीवाल, कर्नल जसजीत सिंह गिल, गुरिन्द्र सिंह बाजवा बटाला, नरिन्द्र वालिया अमृतसर, जरनैल सिंह नाभा, बीबी परमिन्द्र कौर, कर्नल बलदेव सिंह होशियारपुर, महिन्द्र सिंह होशियारपुर, तरलोचन सिंह लाली फतेहगढ़ साहिब, यादविन्द्र सिंह डेराबस्सी व जरनैल सिंह को स्टेट कमेटी सदस्य बनाया गया जबकि इस समय ही 13 लोकसभा हलकों के इंचार्जों की नियुक्ति में अमनदीप सिंह गिल गुरदासपुर, तरसेम सिंह सैनी अमृतसर, वरिन्द्र सिंह परिहार होशियारपुर, प्रो. गुरविन्द्र सिंह मम्मनके तरनतारन, डा. जगतार सिंह चंदी जालंधर, राजेश गर्ग फिरोजपुर, डा.हरपाल सिंह फरीदकोट, हरविन्द्र सिंह मान बङ्क्षठडा, बलवंत सिंह जोगा संगरूर,अमरेन्द्र सिंह तूड़ पटियाला, प्रो. नानक सिंह श्री आनंदपुर साहिब, विजय डायमंड फतेहगढ़ साहिब, कर्नल डी.एस. ग्रेवाल लुधियाना को लोकसभा हलकों का इंचार्ज नियुक्त किया गया। 


इस अवसर पर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि अपना पंजाब पार्टी आने वाले दिनों में पंजाब स्तर पर प्रवक्ता व विभिन्न विंगों के पंजाब अध्यक्षों के अतिरिक्त जिलाध्यक्षों की जल्द घोषणा करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!