Edited By Updated: 23 Mar, 2017 03:47 AM
पंजाब सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के 5 ओ.एस.डी. नियुक्त करने को....
चंडीगढ़(पंकेस): पंजाब सरकार ने बुधवार को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के 5 ओ.एस.डी. नियुक्त करने को मंजूरी दी है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार दमनजीत सिंह मोही, अंकित बंसल, जगदीप सिंह सिद्धू, संदीप सिंह बराड़ और गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी को मुख्यमंत्री का ओ.एस.डी. नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इनकी नियुक्तियों के संबंध में टम्र्ज व कंडीशन्स को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि अंकित बांसल व दमनजीत मोही पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी के तौर पर कैप्टन अमरेंद्र के साथ अटैच थे। बांसल लॉ ग्रैजुएट होने के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के सबसे युवा सैक्रेटरी थे।