अमरेन्द्र व डा. करण सिंह के परिवार 3 को होंगे एक

Edited By Updated: 01 Mar, 2017 10:57 PM

and dr amarinder karan singh family has 3 a

पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री.....

जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. करण सिंह के परिवार एक होने जा रहे हैं। 2 शाही परिवारों का दिल्ली में मिलन होगा। कै. अमरेन्द्र सिंह के दोहते निर्वाण सिंह का विवाह डा. करण सिंह की पोती मृगयंका से होने जा रहा है। 3 मार्च को दिल्ली में दोनों का विवाह होगा, जबकि 5 को दिल्ली में दोनों परिवारों ने रिसैप्शन रखी है जहां पर देश की नामी सियासी हस्तियां शामिल होंगी। 

निर्वाण सिंह कै. अमरेन्द्र सिंह की बेटी जयइंद्र कौर के छोटे बेटे हैं। निर्वाण सिंह कांग्रेस सियासत में सक्रिय रहे। कैप्टन के साथ वह पंजाब चुनावों में सक्रियता से भाग लेते रहे। निर्वाण तथा मृगयंका की सगाई पिछले वर्ष हुई थी। निर्वाण सिंह चाहते थे कि उनका विवाह पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद हो। कांग्रेस राजनीति में भी इस मिलन को धमाकेपूर्ण माना जा रहा है। कैप्टन का परिवार अब वीरभद्र सिंह तथा करण सिंह के परिवारों के साथ आ जाएगा। कांग्रेस राजनीति में भी कैप्टन परिवार का दबदबा बढ़ेगा। 

कैप्टन तथा डा. करण सिंह का परिवार लम्बे समय से एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। डा. करण सिंह जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक स्व. महाराजा हरि सिंह के बेटे हैं, जबकि कै. अमरेन्द्र सिंह पटियाला घराने से संबंध रखते हैं। डा. करण सिंह की पोती मृगयंका विक्रमादित्य सिंह की बेटी  है। विक्रमादित्य सिंह का विवाह भी शाही घराने में हुआ था। उनका विवाह ग्वालियर के महाराजा माधव राव सिंधिया की बेटी चिंतागड़ा राजे से हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि कैप्टन परिवार दूसरे शाही परिवार से मिलने जा रहा है। इससे पहले कैप्टन के बड़े दोहते अगंद सिंह का विवाह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुत्री अपराजिता कुमारी के साथ हुआ था। 

माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाले समारोहों में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी सहित देश की नामी राजनीतिक हस्तियां रिसैप्शन में भाग ले सकती हैं। दोनों शाही परिवारों की ओर से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। कैप्टन अपने दोहते के विवाह को देखते हुए दिल्ली पहुंच गए हैं तथा अगले एक सप्ताह तक वह दिल्ली में ही रुकेंगे। उसके बाद राज्य विधानसभा के चुनावी नतीजों को देखते हुए वह चंडीगढ़ आ जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!