Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 08:36 PM
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाद ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का खतरनाक माहौल है। यहां जारी एक प्रेस बयान में बादल ने कहा कि नौ महीनों के समय में ही ...
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का खतरनाक माहौल है। यहां जारी एक प्रेस बयान में बादल ने कहा कि नौ महीनों के समय में ही राज्य में शांति और सांप्रदायिक सदवना का माहौल नष्ट कर दिया गया है। यह जंगल राज जैसा ही है जहां गैरकानूनी तत्व कानून को अपने हाथ ले रहे हैं।
बादल ने कहा कि राजनीतिक और सामुदायिक हस्तियों की हत्याएं राज्य को गहरे कुएं में धकेल रही हैं। उन्होंने हालात को ‘बेहद खतरनाक’ करार दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से किसी भी सूरत में शांति और सांप्रदायिक सदवना बनाए रखने की अपील की। बादल ने अमृतसर में विपिन शर्मा और अकाली सरपंच के पति हरकीरत सिंह की हत्या और आज अकाली नेता जी एस बब्बेहाली के बेटे अमरजोत सिंह पर हमले की कड़ी निंदा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति और सांप्रदायिक सदवना बनाए रखने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति और प्रशासकीय कुशलता की आवश्यकता होती है और आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में दोनों मामलों में अभाव दिख रहा है।