सिद्धू के निर्देशों पर अमरूत योजना की डी.पी.आर. में बदलाव शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 08:55 AM

amrut scheme

केन्द्र सरकार ने काफी समय पहले अमरूत योजना के तहत जालंधर नगर निगम को करीब 545 करोड़ रुपए की ग्रांट घोषित कर रखी थी, जिसके पहले चरण में सीवरेज और वाटर सप्लाई का कार्य करवाया जाना था।

जालंधर (खुराना): केन्द्र सरकार ने काफी समय पहले अमरूत योजना के तहत जालंधर नगर निगम को करीब 545 करोड़ रुपए की ग्रांट घोषित कर रखी थी, जिसके पहले चरण में सीवरेज और वाटर सप्लाई का कार्य करवाया जाना था। पिछले दिनों लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरूत योजना के तहत शहरों हेतु बनी डी.पी.आर. को नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत जालंधर निगम ने भी पुरानी डी.पी.आर. में कई बदलाव किए हैं। पिछली डी.पी.आर. के अनुसार 150 कि.मी. नई वाटर सप्लाई लाइन डाली जानी थी, जिसे अब घटा कर 133 कि.मी. कर दिया गया है। इस योजना के तहत निगम ने 40,000 सीवरेज कनैक्शन अपनी ओर से लगा कर देने थे, जिन्हें अब नहीं लगाया जाएगा। इस प्रकार नई डी.पी.आर. कम राशि की बनेगी, जिसे सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

 

नई मशीनरी हेतु डी.पी.आर. बननी शुरू
नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पिछले दिनों नई मशीनरी खरीदने का प्रस्ताव पास करवाया था। करीब 17 करोड़ रुपए के इस प्रोजैक्ट की डी.पी.आर. तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह डी.पी.आर. 7 अक्तूबर तक सरकार को भेजी जानी है। गौरतलब है कि पिछली बार निगम ने जब मशीनरी खरीदी थी तो खरीद प्रक्रिया में घोटाला व लापरवाही सामने आई थी, तब श्री खैहरा निगम कमिश्रर थे। फिलहाल यह मामला दबा हुआ है और आरोपी मौज कर रहे हैं। अब देखना है कि मशीन खरीद की अगली प्रक्रिया किस ढंग से अपनाई जाती है।


निगम ने डी.ए.वी. कालेज के सामने चलाया सफाई अभियान
केन्द्र सरकार के निर्देशों पर नगर निगम द्वारा इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत आज निगम के सैनीटेशन विभाग तथा डी.ए.वी. कालेज में गठित स्वच्छता क्लब द्वारा संयुक्त रूप से कालेज परिसर के बाहर व फ्लाईओवर के इर्द-गिर्द कूड़े के ढेरों की सफाई की गई।


रिवर वाटर प्रोजैक्ट को हां
एशियन डिवैल्पमैंट बैंक ने पिछले दिनों जालंधर निगम को ब्यास दरिया से जालंधर तक पानी लाने हेतु 1000 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट की फंङ्क्षडग का आश्वासन दिया था। जालंधर निगम ने पार्षद हाऊस में इस प्रोजैक्ट को पास करने के बाद अब संबंधित विभाग को प्रोजैक्ट शुरू करने हेतु औपचारिक रूप से हां कह दी है और इस संबंधी पत्र भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!