Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 12:51 PM
अमृतसर- नांदेड़ साहिब के लिए सीधी उड़ान 23 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। फिलहाल यह उड़ान शनिवार और रविवार हफ्ते में दो दिन के लिए शुरू की गई है।
अमृतसरःअमृतसर- नांदेड़ साहिब के लिए सीधी उड़ान 23 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। फिलहाल यह उड़ान शनिवार और रविवार हफ्ते में दो दिन के लिए शुरू की गई है। इसके लिए इकॉनामी क्लास का किराया 7600 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है।
इस संबंध में एयर इंडिया की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक मुंबई से 7.15 बजे उड़ान भर कर अमृतसर 10.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अमृतसर से 10.55 बजे उड़ कर 13.10 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। नांदेड़ साहिब से 13.50 बजे की उड़ान 16.30 बजे अमृतसर उतरेगी। इसके बाद अमृतसर से 18.00 बजे की उड़ान 20.25 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस बारे में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने जानकारी दी है।
इस शेड्यूल में मुंबई -अमृतसर-मुंबई का कनैक्शन भी जुड़ गया है। जिससे अमृतसर और मुंबई में आने जाने वाले यात्रियों और खास कर व्यापारी वर्ग को इसका फायदा मिलेगा। वहीं अमृतसर-नांदेड़ साहिब फ्लाइट से श्री अकाल तख्त और तख्त श्री हजूर साहिब दो तख्त आपस में जुड़ेंगे। इस फ्लाइट को लेकर सांसद गुरजीत सिंह औजला लगातार प्रयास कर रहे थे। वहीं इस रूट पर लगाई गई एयरबस में बिजनेस क्लास की 12 और इकॉनामी क्लास की 150 सीटें होंगी।