अमृसतर सीट का बड़ा चुनावी मुद्दा, जानें मैडम सिद्धू का दावा

Edited By Updated: 09 Dec, 2016 12:36 PM

amritsar growth

2012 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट से जीती पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में लोगों के साथ किए सभी वायदे पूरे किए चाहे उन्हें विकास कार्यों के लिए लड़ कर पैसे लाने पड़े, मगर वह अपने प्रयासों से...

अमृतसरः 2012 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट से जीती पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में लोगों के साथ किए सभी वायदे पूरे किए चाहे उन्हें विकास कार्यों के लिए लड़ कर पैसे लाने पड़े, मगर वह अपने प्रयासों से पीछे नहीं हटीं। पूरे क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली को सुचारू ढंग से चलवाया। रसूलपुर, मकबुलपुरा, तुंगा व वेरका क्षेत्र में सीवरेज के साथ-साथ सड़कों व गलियों का निर्माण करवाया। 

क्षेत्र में नशा करने वाले युवकों से आर्ट आफ लिविंग के माध्यम से नशा छुड़वाने के लिए कैंप भी लगवाए, इसके अतिरिक्त जेलों में जाकर कैदियों व हवालातियों को अपराध से हटकर एक अच्छे समाज में जीने की कला सिखाई। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सरकार की नीतियों के कारण भाजपा छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामना पड़ा। 

मुख्य मुद्दा

अधिकतर क्षेत्रों में सीवरेज प्रणाली व स्वच्छ पेयजल का न पहुंच पाना आगामी चुनावों में मुख्य मुद्दा बन सकता है। हलके के कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी रोक लगाने में नाकाम रहने का मुद्दा भी गर्मा सकता हैं चुनाव के दौरान।


लोगों ने ऐसे जताई प्रतिक्रिया

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी का फैसला तो भ्रष्टाचार व कालेेधन के विरुद्ध सही लिया गया है, मगर इस से लोगों को हो रही परेशानी आगामी विधान सभा चुनावों में अपना एक गहरा असर छोड़ सकती है। विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩे वाली मौजूदा सरकार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।                                                                                                                                                                                      -अश्विनी मैनी, समाज सेवक। 

अपराध पर अंकुश लगाने में नाकामी भी दिखेगी। चुनावों दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी व अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार की नाकामी आने वाले चुनावों में जरूर दिखाई देगी। बेरोजगार युवा पीढ़ी भी सरकार की नीतियों के विरोध में है। बेशक पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए गए हैं मगर शहर में रोजगार का कोई साधन उपलब्ध न करवा पाना एक बड़ी नाकामी रही है।                                                                                                      -राकेश कुमार, क्षेत्रवासी।

4 वर्ष तक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को गालियां निकालने वाली नवजोत कौर सिद्धू एक मौकापरस्त नेता है, अगर वह क्षेत्र में 90 प्रतिशत विकास करवाने का दावा करती है तो उन्हें पार्टी छोडऩे की क्या आवश्यकता थी। हलका पूर्वी में जितना भी विकास करवाया गया वह अकाली-भाजपा सरकार की देन है। 
                                                                                                                                                                         -राजेश हनी,भाजपा जिला अध्यक्ष।


 

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!