Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 07:49 AM
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल का एक सपना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पूरा कर दिया। दरअसल 2007 में पंजाब में नगर निगमों के चुनावों में भी अकाली-भाजपा गठबंधन को विजय प्राप्त हुई थी। सुखबीर बादल का सपना था कि अमृतसर नगर निगम के...
अमृतसर (जिया): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल का एक सपना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पूरा कर दिया। दरअसल 2007 में पंजाब में नगर निगमों के चुनावों में भी अकाली-भाजपा गठबंधन को विजय प्राप्त हुई थी। सुखबीर बादल का सपना था कि अमृतसर नगर निगम के मेयर पद पर कोई जाट सिख विराजमान हो।
वह गठबंधन की मजबूरी के चलते उसे पूरा नहीं कर पाए लेकिन कर्मजीत सिंह रिंटू को गुरु नगरी का पहला सिख मेयर बना कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उनके सपने को साकार कर दिया।