Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 09:29 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार देश की सेवा में समर्पित जांबाज सैनिकों के मान-सम्मान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने सेना साहित्यिक समागम के दौरान फौजी इतिहासकारों, लेखकों के साथ विचार विमर्श के दौरान कहा कि वह खुद भी...
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार देश की सेवा में समर्पित जांबाज सैनिकों के मान-सम्मान के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने सेना साहित्यिक समागम के दौरान फौजी इतिहासकारों, लेखकों के साथ विचार विमर्श के दौरान कहा कि वह खुद भी फौजी हैं। इसलिए सैनिकों का सम्मान करना अपना धर्म समझते हैं और प्रशासन को भी हिदायतें देते हैं कि वे लोग फौजियों के सम्मान करें। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज ने दुनिया में मिसाल कायम की है और आज भी उसका कोई सानी नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय फौज की गुणवत्ता बरकरार है लेकिन सियासी ढांचे तथा प्रशासन की ओर से उनके मान-सम्मान में कमी देखी गई है जिसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र तथा राज्य सरकारों को इस बारे में पंजाब की ओर से की जा रही पहल को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक फौजी के लिए इज्जत की सबसे ज्यादा अहमियत रखती है तथा समाज और सरकारों का फर्ज है कि वह उनका सम्मान करें।