Edited By Updated: 16 Nov, 2016 02:00 AM
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 नवम्बर को सूर्या एन्क्लेव में पहुंच कर कार्यकत्र्ताओं में नई जान फूंकेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के....
जालंधर(पुनीत, राहुल): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 नवम्बर को सूर्या एन्क्लेव में पहुंच कर कार्यकत्र्ताओं में नई जान फूंकेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा चलाई गई मुहिम को लेकर भाजपा स्पोर्ट्स सैल 2,000 युवाओं के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचेगा। उक्त बातों का प्रकटावा भाजपा स्पोर्ट्स सैल के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा ने आज कार्यकत्र्ताओं की एक मीटिंग को सम्बोधित करते हुए किया। सन्नी शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग में रैली को लेकर भारी उत्साह है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अपने सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में आज हुए बूथ स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन के लिए भाजपा स्पोर्ट्स सैल के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में मीटिंग हुई। इस दौरान स्पोर्ट्स सैल के पदाधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर कार्य बांटा गया ताकि आयोजन स्थल पर किसी भी कार्यकत्र्ता को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े। जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने घोषणा की कि इस दौरान स्पोर्ट्स सैल बड़े इकट्ठ के रूप में पहुंच कर आयोजन को सफल बनाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस अवसर पर रोहित वत्स, दिनेश शर्मा, हरजिंद्र सिंह बाबू, जजित हूरिया, सतपाल शर्मा, राहुल चोपड़ा, अरुण मल्होत्रा, सौरभ भारद्वाज, अभिलक्ष्य खन्ना, मैंडी सिंह, हरविंद्र सिंह सोनू, अमित पठानिया व अन्य कार्यकत्र्ताओं ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।