अमरीक सिंह कत्लकांड: 5 दिन बाद भी संस्कार न होने से पुलिस पर बढ़ा दबाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 02:15 AM

amirik 5 day post raising pressure on police due to absence of rites

गत 6 दिसम्बर को गढ़दीवाला में सरेआम गोलियां मार कर कत्ल किए गए अमरीक सिंह मीका का उसके परिवार द्वारा 5 दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार न किए जाने से पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्दी और दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी पारिवारिक सदस्यों ने...

गढ़दीवाला(जितेन्द्र): गत 6 दिसम्बर को गढ़दीवाला में सरेआम गोलियां मार कर कत्ल किए गए अमरीक सिंह मीका का उसके परिवार द्वारा 5 दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार न किए जाने से पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्दी और दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 

शनिवार को भी पारिवारिक सदस्यों ने कत्लकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मीका के बड़े भाई तरलोक सिंह ने कहा कि विदेश में रहते दोषी तो माना जल्दी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सकते, लेकिन जो दोषी अब भी देश में खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह किसी भी सूरत में मीका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा कत्लकांड के आरोपियों की बड़ी सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है। आरोपी कहीं विदेश न भाग जाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही आरोपियों की एल.ओ.सी. जारी करवा दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भिन्न-भिन्न टीमें बना कर छापेमारी की जा रही है। मुख्य दोषी अभी तक भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं, जो पुलिस के लिए भारी सिरदर्द बनते जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल मान के नेता भी आज मीका के घर हमदर्दी प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!