अमरीका में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

Edited By Updated: 08 Apr, 2017 02:08 AM

american shooter shot dead in us

हथियारों से लैस 2 नकाबपोश लुटेरों ने वॉशिंगटन में एक गैस स्टेशन पर....

होशियारपुर: हथियारों से लैस 2 नकाबपोश लुटेरों ने वॉशिंगटन में एक गैस स्टेशन पर पंजाब के विक्रम जरयाल (26) को गोली मार दी। जरयाल के परिवार ने इस घटना की जानकारी दी। वह याकिमा शहर के ए.एम.-पी.एम. गैस स्टेशन पर बने कन्वीनियन्स स्टोर पर क्लर्क थे। वह कल अपने काम में व्यस्त थे तभी वहां नकाब पहने 2 लोग पहुंचे और स्टोर को लूटने लगे। उन्होंने उन्हें सारा पैसा दे दिया लेकिन इसके बावजूद एक शख्स ने उन पर फायर कर दिया। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि घटना के कुछ मिनट बाद ही अफसर मौके पर पहुंच गए। उस वक्त वह जिंदा थे। मरने से पहले उन्होंने अफसरों को घटना बारे बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकडऩे के लिए वह स्टोर के सर्विलांस कैमरे को भी खंगाल रही है। जरयाल एक माह पहले ही अमरीका में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव जंडवाल से आए थे। उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में मातम-सा माहौल है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसे दुखद मौत बताया और अफसोस प्रकट किया है। जरयाल के बड़े भाई ने विक्रम के शव को भारत ले जाने के लिए सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। विदेश मंत्री ने कहा कि वह अमरीका में भारतीय दूतावास को हर संभव सहयोग के लिए कह रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!